Varanasi News: 'अनुभव' में दिखे बनारस के नए रंग
वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। 'अनुभव' में बनारस की गलियों, घाटों और जीवन में अद्भुत रंग भरे गए हैं। देखने वाले कह उठते हैं-'सच आध्यात्मिक नगरी ऐसी ही तो है।' चर्चित चित्रकार अनुभव सोम ने रंग-तूलिका से वाराणसी को यथार्थ रूप में दिखाने की कोशिश की। लंका स्थित स्टारबक्स कैफे में गुरुवार को उनकी कलाकृतियों की दो दिनी एकल प्रदर्शनी शुरू हुई। इसका आयोजन श्रीबालाजी होम स्टे और चित्रांकन इंस्टीट्यूट ने संयुक्त रूप से किया है। इसमें उनकी 12 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। सोम ने बताया कि 'अनुभव' में वाराणसी के दृश्यों को यथार्थ और विमूर्त शैली में चित्रित किया गया है। कहा कि उन्होंने यहां की गलियों, घाटों और जीवन को रंगों से नया दृष्टिकोण देने का प्रयास किया है। बता दें कि उनकी कला प्रदर्शनी संस्कृति मंत्रालय के 'वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.