वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सेवानिवृत्त होम्योपैथिक डॉक्टर एवं कर्मचारियों में लंबे समय से चिकित्सा प्रतिपूर्ति नहीं मिलने से नाराजगी है। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने तत्काल प्रतिपूर्ति जारी करने की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अम्बरीष कुमार राय ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति की दर्जनों फाइलें लंबित हैं लेकिन अधिकारी इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागीय रिकॉर्ड के आधार पर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी होम्योपैथिक चिकित्सकों के क्लीनिक के नवीनीकरण एवं पंजीकरण के नाम पर धन की मांगने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। जबकि शासन की ओर से यह निशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...