वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कमच्छा स्थित होटल के निर्माण पर रोक के बाद भी कार्य जारी रहने पर गुरुवार को वीडीए की टीम ने फिर नोटिस चस्पा किया। अवैध निर्माण के कारण पहली अक्तूबर को वीडीए प्रशासन ने नक्शा भी निरस्त कर दिया था और ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के यथास्थिति बरकरार रखने का निर्देश दिया था। लेकिन होटल मालिक की ओर से जारी मनमानी की शिकायत पर वीडीए ने नोटिस चस्पा किया है। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने जोनल अधिकारी को लगातार इस स्थल का निरीक्षण करने और किसी भी हाल में निर्माण कार्य न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। होटल का नक्शा रद्द करने के लिए वीडीए में आवेदन देने वाले डॉ. सूबेदार सिंह और डॉ शम्मी कुमार सिंह ने कहा कि जब भी निर्माण कार्य की कोई फोटो खींचने जाता है तो होटल...