वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। दुर्गाकुंड के कैवल्यधाम कॉलोनी में बॉयज हॉस्टल में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के विरुद्ध भेलूपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। चंदौली के सकलडीहा निवासी अंकित सिंह कुशवाहा कॉलोनी में हॉस्टल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि साकेत नगर में हॉस्टल संचालक अंकित पांडेय मामा हैं। उनके हॉस्टल में रहने वाले प्रिंस भारद्वाज, हनी सिंह, अथर्व तिवारी समेत 20 से 25 अज्ञात लोग बीते 27 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे पहुंचे। उनके हॉस्टल में घुसकर जमकर उपद्रव मचाया। लाठी, ईंट, धारदार हथियार से हमला कर दिया। हॉस्टल में तोड़फोड़ की। यह भी पढ़ें- Varanasi News: छेड़खानी के आरोप युवक पर हमला, छह नामजद बाइक, टीवी आदि तोड़ दी। हॉस्टल में मौजूद अभिषेक यादव नामक ...