Varanasi News: हैंडपंप से पानी लेते समय करंट से युवक की मौत
वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: रामेश्वर (वाराणसी), संवाद। जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार दोपहर पत्नी के साथ दर्शन पूजन करने गया युवक हैंडपंप से पानी लेते समय करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। बड़ागांव के ओम प्रकाश पांडेय के इकलौते पुत्र 37 वर्षीय अभिषेक पांडेय उर्फ विक्की पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे थे। जल चढ़ाने के लिए परिसर में लगे हैंडपंप पर पानी लेने के लिए पहुंचे। हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगा है। पानी लेते समय हैंडपंप में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन दो-तीन हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता बड़ागांव बाजार में आरा मशीन चलाते हैं। जंसा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.