Varanasi News: हे छठी मइया, आशीष से भर दीहीं अंगना-दुआर
वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। छठ पूजा का चार दिवसीय लोकपर्व शुक्रवार को व्रत के पहले अनुष्ठान 'नहाय खाय' के साथ शुरू हुआ। व्रती महिलाओं-पुरुषों ने गंगा स्नान किया। फिर, पूरे दिन उपवास रखते हुए सूर्यास्त के समय रोटी-खीर या लौकी-चने की दाल मिश्रित खिचड़ी का भगवान को भोग लगाया। फिर, उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसी के साथ घरों में 'हे छठी मइया, आशीष से भर दीहीं अंगना-दुआर...' जैसे छठ गीतों की गूंज बढ़ गई। नहाय खाय की यह प्रक्रिया चार दिवसीय व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को असीम ऊर्जा देती है, उनका संकल्प पुष्ट करती है। व्रतियों ने प्रात:काल गंगा स्नान के बाद नए वस्त्र धारण किए। भगवान सूर्य को जल अर्पित करके सूर्यास्त तक उपवास किया। नहाय खाय में प्रयुक्त होने वाले भोज्य पदार्थ बिना प्याज-लहसुन के बनाए गए। व्रतियों ने पूरे मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.