Varanasi News: हेल्थ रैंकिंग में बनारस प्रदेश में पहले स्थान पर
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग के उत्तर प्रदेश हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड के अगस्त 2026 के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जुलाई माह की तुलना में इसमें अगस्त में 30.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। डैशबोर्ड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन, टीबी नोटिफिकेशन एवं एचआईवी स्क्रीनिंग सहित विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों के आधार पर जनपदों का प्रदर्शन दर्ज किया जाता है। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि रैंकिंग को केवल उपलब्धि के रूप में न देखकर प्रत्येक स्वास्थ्य संकेतक में निरंतर सुधार के लिए प्रेरणा के रूप में लिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.