वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: ​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। हुकुलगंज वार्ड में मां सिद्धेश्वरी मंदिर के पास शनिवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल एवं महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इसमें सीवर पर 42.62 करोड़ रुपये तथा पेयजल के लिए 18.76 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत है। इस योजना में 13.887 किलोमीटर सीवर लाइन और 23.85 किलोमीटर पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे हुकुलगंज वार्ड में 75 प्रतिशत घरों में सीवर व पानी की समस्या को दूर किया जा सकेगा। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना हमारा संकल्प है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नई बस्ती वार्ड में 103 करोड़ से होंगे सीव...