Varanasi News: हिंदू सेवा सदन में 115 मरीजों को मिला परामर्श
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। बांसफाटक स्थित हिन्दू सेवा सदन अस्पताल में लगे दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 115 मरीजों को परामर्श मिला। इसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने किया। चिकित्सालय के प्रधानमंत्री राजेंद्र मोहन साह ने बताया कि यहां डायलिसिस मात्र Rs.700 रुपये में किया जाता है। उमाशंकर पोद्दार ने कहा कि चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी है, ऐसे में शासकीय डॉक्टरों की यहां पर ड्यूटी लगे तो मरीजों को लाभ होगा। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, अनिल रस्तोगी, सत्यप्रकाश जालान, डॉ. अविनाश मिश्रा, नरेंद्र भुरारिया, सतीश सेठ, सज्जन मारू, डॉ. राम सिंह, डॉ. राजेश्वर मिश्रा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.