वाराणसी, अक्टूबर 19 -- हाथी को काबू करने की कोशिश Varanasi News: रामनगर, संवाददाता। रामलीला के लिए आया और पंचवटी मैदान के पास रविवार सुबह बिदका हाथी करीब 15 घंटे तक वन विभाग और पुलिस को छकाता रहा। गोरखपुर चिड़ियाघर से आई टीम ने रात करीब 10 बजे वन विभाग की अनुमति के बाद रेस्क्यू शुरू किया। हाथी को पकड़ने के लिए 18 चक्के वाला ट्रक, क्रेन, जेसीबी आदि मंगाया गया। हाथी को इंजेक्शन देकर शांत करने की कोशिश की जाती रही। हालांकि देर रात तक वह पकड़ा नहीं जा सका था। सुबह मिजाज बिगड़ने के बाद हाथी कभी पंचवटी और लंका मैदान मार्ग पर आता, तो कभी घने बगीचे में घुस जाता। कभी पास के मकानों की ओर जाता, तो कभी सड़क पर खड़े लोगों की ओर आने लगता। इस दौरान मौके पर दहशत और अफरातफरी का माहौल बनता रहा। सुबह 11 बजे से वाराणसी, चंदौली, चकिया से वन विभाग की टीमें पहु...