वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी। इसरा संस्था की ओर से रविवार को आजाद नगर कॉलोनी (मकबूल आलम रोड) स्थित लॉन में सम्मान समारोह होगा। इसमें हज से लौट हजियों को सम्मानित किया जाएगा। इसरा के अध्यक्ष मो. शाहरूख ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों की संख्या देश में सबसे अधिक रही। हज से लौटे जायरीनों की सकुशल वापसी पर उनके परिजनों और समाज में खुशी का माहौल है। समारोह में बनारस सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से हज यात्रा कर लौटे हाजियों और हज्जिन को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...