वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भिखारीपुर स्थित हाइडिल कॉलोनी में रहने वाले बिजली अधिकारी और कर्मचारी पिछले कई महीनों से बंदरों के आतंक से परेशान हैं। रोज सुबह बंदरों का झुंड कॉलोनी में धावा बोल देता है। अब तक 4 लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार नगर निगम में शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बंदरों को पकड़ने वाली टीम कॉलोनी में नहीं पहुंची। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि सुबह छह बजे से ही बंदरों का झुंड घूमने लगता है। पूरी कॉलोनी में वे घूमते रहते हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: लेबर कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक कई बार घरों में भी घुस जाते हैं। खाने-पीने के सामान नष्ट कर देते हैं। भगाने पर काटने के लिए दौड़ा लेते हैं। बताया...