वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), संवाद। राजातालाब के मरुई की श्रेया उपाध्याय उर्फ मोनू के परिजन शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन उसे यादकर बिलखते रहे। पिता सुनील ने बताया कि श्रेया उनकी इकलौती बेटी थी। वह हर साल लड्डू गोपाल को राखी बांधती थी। सबकी दुलारी थी। ममेरे और चचेरे भाइयों की कलाई इस बार सूनी रह गई। सुनील उपाध्याय ने रुंधे गले से बताया कि राखी के दिन मोनू बिटिया लड्डू गोपाल की प्रतिमा को रक्षासूत्र बांधती थी। उधर, डाफी में श्रेया का ननिहाल है, वहां अपने मामा के लड़के अंश और विवेक को राखी बांधती थी। कभी श्रेया वहां जाती थी। कभी वह खुद आ जाते थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: लापता भाई को राखी बांधने का बहन करती रही इंतजार पिता ने बताया कि इस बार त्योहार अखर गया। उनका सबकुछ छिन गया है। उधर, कहा कि घटना के करीब 10 दिन बा...