Varanasi News: हर बूथ पर 11 सदस्यीय महिला समिति गठित करें : सरोज
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, भागीदारी और नेतृत्व को सबसे अधिक अवसर भाजपा ने दिए हैं। इसके पूर्व प्रथम काशी आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का रोहनिया स्थित क्षेत्र कार्यालय पर ढोल-नगाड़े की गूंज और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच स्वागत हुआ। उन्होंने क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने हर बूथ पर 11 सदस्यीय महिला समिति के गठन का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार होने पर ही महिलाएं मंडल, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.