वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी। ट्रैफिक पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को पुलिस आयुक्त ने यूपी-112 के पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। कहा कि हर पीआरवी 'चलता-फिरता सहायता केंद्र' बने। बताया कि प्रदेशीय रैंकिंग में कमिश्नरेट वाराणसी की यूपी-112 लगातार शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। 05 मिनट 26 सेकेंड के औसत रिस्पॉन्स टाइम एवं 94 प्रतिशत जनसंतुष्टि स्तर पर कर्मियों की सराहना की। सीपी ने फर्स्ट रिस्पांडर होने के नाते पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सहायता सुनिश्चित करने तथा अपनी कार्यप्रणाली का नियमित मूल्यांकन करते रहने के निर्देश दिए। कर्मियों को अपनी बॉडी लैंग्वेज, वर्दी, व्यवहार एवं आचरण को उच्च कोटि का रखते के लिए कहा। कहा कि ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मियों को यातायात जाम, संदिग्ध गतिविधि ...