Varanasi News: हर्ष फायरिंग में मौत में दो गिरफ्तार किए गए
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। गिलट बाजार में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत के मामले में शिवपुर पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से वह अवैध पिस्टल बरामद की गई है जिससे फायरिंग की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में कैंट के सौरभ सिंह और गिलट बाजार के राहुल सोनकर हैं। सौरभ सिंह ने स्वीकार किया कि पिस्टल उसकी थी। वह और राहुल पिस्टल लेकर विश्वनाथ लॉन में तिलक समारोह में गए थे। सौरभ हर्ष फायरिंग का प्रयास कर रहा था, लेकिन गोली फंस गई। इसके बाद राहुल पिस्टल से फायरिंग की कोशिश करने लगा। तब गोली चल गई और वहां मौजूद लोहता के सौरभ सेठ के पेट में जा लगी। बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान छह अगस्त को सौरभ की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.