Varanasi News: हर्षित पाठक अध्यक्ष रितेश अग्रवाल महामंत्री
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। मछोदरी राजघाट व्यापार मंडल की रविवार को पहली कार्यकारिणी चुनी गई। विश्वेश्वरगंज स्थित कार्यालय में प्रतीक गुप्ता संरक्षक, हर्षित पाठक अध्यक्ष, रितेश अग्रवाल महामंत्री चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुन्ना चौरसिया, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक अग्रवाल चुने गए जबकि विकास गुप्ता सह कोषाध्यक्ष और चंदू अग्रवाल मंत्री बने। कार्यकारिणी में राजू अग्रहरि प्रचार मंत्री, यश गुप्ता संगठन मंत्री, राहुल मिश्रा विधिक सलाहकार, आशीष कुमार मीडिया प्रभारी और रोहित अग्रवाल सह मीडिया प्रभारी बने हैं। संरक्षक प्रतीक गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक अलखनाथ गोस्वामी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.