Varanasi News: हरिहरन के मखमली सुरों से पं. राजन मिश्र को श्रद्धांजलि
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जब एक पद्मभूषण को दूसरे पद्मश्री कलाकार ने स्वरांजलि अर्पित की तो सनबीम स्कूल वरुणा का सभागार बुधवार की शाम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पद्मभूषण पं. राजन मिश्र की 75वीं जयंती पर आयोजित 'रस उत्सव' उनकी ख्याति और विधा के अनुरूप ही आयोजित हुआ। पद्मश्री हरिहरन ने अपनी मखमली आवाज में गजलें पेश कीं तो मानो वक्त ठहर सा गया। पं. साजन मिश्र के मार्गदर्शन में स्थापित संस्था 'आरएएस' की तरफ से हुए इस आयोजन में सनबीम स्कूल और 'बनारस लिट् फेस्टिवल' का सहयोग रहा। प्रारंभ में 'ब्रदर्स ऑफ बनारस' नामक फिल्म के ट्रेलर का प्रदर्शन किया गया। स्व. पं. राजन मिश्र और पं. साजन मिश्र की ऐतिहासिक संगीत-साझेदारी, उनकी साधना और भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को यह फिल्म समर्पित है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.