Varanasi News: हरिभानपुर में महिला की तालाब में डूबने से मौत
वाराणसी, सितम्बर 21 -- Varanasi News: सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में सोमवार तड़के 46 वर्षीय मंजू देवी का शव अमृत सरोवर तालाब में उतराया मिला। बताते है कि मंजू सुबह नित्यक्रिया के लिए तालाब की तरफ गई थीं। देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने तालाब में लाश देखकर शोर मचाया तो परिजन वहां पहुंचे। परिजन उसे कालिका धाम चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कपसेठी पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका दो बेटी और एक बेटे की मां थी। पति पुणे में काम करता है। आशंका है कि महिला हाथ-पैर धोने तालाब पर गई होगी और पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.