Varanasi News: हरहुआ पीएचसी में मिनी ट्रॉमा सेंटर शुरू होगा। बुधवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने वहां का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं।
वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हरहुआ पीएचसी में मिनी ट्रॉमा सेंटर शुरू होगा। बुधवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने वहां का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। जल्द ही इसे शुरू करने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि पीएचसी में अस्थायी मिनी ट्रॉमा सेंटर के लिए मरम्मत एवं सुधार कार्य कराए जाएंगे। साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था, ऑपरेशन थिएटर में मरम्मत तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। सेंटर के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मिनी ट्रॉमा सेंटर प्रारंभ होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को घटनास्थल के निकट ही तत्काल प्राथमिक एवं जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध हो सकेगा। यह भी पढ़ें- Hajipur Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.