वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अवनीश राय ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपी की भूमिका निरंतर बढ़ रही है। रोगियों के शीघ्र एवं प्रभावी पुनर्वास में इसका स्थान महत्वपूर्ण है। हाथों के जरिए जीवन को नई दिशा मिल रही है। डॉ.राय फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ककरमत्ता स्थित होटल में रविवार को आयोजित 'आरएसबी कॉन 2026' में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी का क्षेत्र अब काफी व्यापक होता जा रहा है। विशिष्ट अतिथि डॉ. डीवी मिश्रा, डॉ. प्रकाश, डॉ. संतोष पांडेय एवं डॉ. दीपक द्विवेदी ने फिजियोथेरेपी से जुड़ी नई जानकारी साझा की। ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. धीरज सिंह एवं सेक्रेटरी डॉ. नीलेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक सम्मेलन फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में ज्ञान, अनुसंधान एवं गुणवत्तापूर्...