Varanasi News: स्वास्थ्य शिविर में 267 श्रमिकों की जांच
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। करखियांव स्थित बनासकाठा डेयरी (अमूल) में बुधवार को श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें 267 श्रमिकों को निःशुल्क परामर्श और दवाओं का वितरण किया गया। ईएसआईसी और सुधा सर्जिकल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने श्रमिकों की जांचें कीं और सेहत के प्रति जागरूक किया। सहायक श्रमायुक्त अविनाश चंद्र तिवारी और सहायक निदेशक (कारखाना) नवदीप कुमार श्रीवास्तव ने सामाजिक सुरक्षा और विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि 8 अक्तूबर को बाबतपुर एयरपोर्ट, 9 को चांदपुर और करखियांव इंडस्ट्रियल एरिया में भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेगा। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि इसका उद्देश्य श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: शिविर में 129 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.