वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के 75 जनपदों की स्वास्थ्य रैंकिंग में बनारस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सितंबर 2026 की जारी हेल्थ रैंकिंग के अनुसार जनपद का समग्र स्कोर 74 प्रतिशत रहा। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि विकासखंड स्तर पर आराजीलाइन ने 78 प्रतिशत के समग्र स्कोर के साथ प्रथम, पिंडरा ने 76 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा सेवापुरी ने 75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सिजेरियन प्रसव से संबंधित निर्धारित स्वास्थ्य संकेतकों पर भी जनपद का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। जिला चिकित्सालयों तथा सीएचसी से संबंधित सिजेरियन प्रसव के दोनों प्रमुख स...