वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 18-19 नवंबर को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला के संबंध में निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने शनिवार को बैठक की। बैठक में मेला समन्वयक प्रो. वीएन मिश्रा ने बताया कि महामना के उद्देश्य के अनुरूप इस वर्ष आईएमएस के साथ ही तकनीकी विशेषज्ञता के लिए आईआईटी के निदेशक ने एक समिति का गठन किया है। इसमें प्रो. रूचिर, डॉ. प्रांजल एवं डॉ. सुमित को सदस्य बनाया गया है। इस दौरान ड्रोन से दवाओं के वितरण का डेमो दिखाया जाएगा। प्रो. संखवार ने इसकी सरहाना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले में मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मेले में आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद एवं डेंटल चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श देंगे। इसके साथ, इन्टीग्रेटेड व्यवस्था के...