वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। आरोग्य भारती की ओर से आर्य महिला महाविद्यालय में स्वास्थ्य संसद का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य के विभिन पहलुओं पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने छात्रों को स्वस्थ भारत की नींव बताया साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना दुबे ने आगतों का स्वागत किया। इसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ मीनाक्षी बाजपेयी, डॉ रश्मि सिंह, डॉ. मनीष त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...