Varanasi News: स्वस्थ मिट्टी और संतुलित पोषण ही समृद्धि का आधार
वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: सेवापुरी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) की ओर से गुरुवार को सेवापुरी ब्लॉक के चित्रसेनपुर और बेलावा गांवों में खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी, संतुलित पोषण और वैज्ञानिक कृषि तकनीकें ही टिकाऊ खेती और किसानों की समृद्धि का असली आधार हैं। इस दौरान 'काशी एजोबीसी' जैव उर्वरक का निःशुल्क वितरण किया गया। डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ. सुरेश रेड्डी तथा डॉ. राहुल सिंह ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। इसमें अमित कुमार सिंह, विजय कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: खेत बचाओ अभियान में किसानों को सिखाए मिट्टी की उर्वरता बचाने के गुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.