वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम में बीते शुक्रवार की शाम चेन छिनैती का विरोध करने पर मनबढ़ों ने सेवादारों पर हमला कर घायल कर दिया था। प्रकरण में सेवादार झारखंड के गढ़वा जिले के चेटे (उदयपुर) निवासी जयप्रकाश कुमार की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने एक नामजद एवं 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। लूट, बलवा, मार-पीट एवं दलित उत्पीड़न की धाराएं लगी हैं। तहरीर के अनुसार शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे मंदिर के सेवादार पशुपतिनाथ त्रिपाठी की पत्नी महामन्दिर धाम स्थित संत निवास के बाहर टहल रही थीं। उसी समय गाजीपुर के औड़िहार थाना क्षेत्र के सेहमलपुर निवासी सूरज कुमार पहुंचा और झपट्टा मारकर सेवादार की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: नशा और अड्डाबाजी...