Varanasi News: स्वर्वेद मंदिर के सामने महिला की मौत
वाराणसी, जुलाई 5 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी)। उमरहां स्वर्वेद महामंदिर घूमने आई एक महिला की कार की चपेट में आने से शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गाजीपुर के उचौरी भीमापार निवासी मुहम्मद आजाद सऊदी अरब में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले घर आया हुआ था। शनिवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से स्वरर्वेद महामंदिर आया था। लौटते वक्त उमरहां नहर के पास एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आजाद की पत्नी सोफिया गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें चिरईगांव पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: उपभोक्ता आयोग के सख्त रुख के बाद इंश्योरेंस कंपनी ने चुकाई बीमा राशि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.