वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को मां अन्नपूर्णा मंदिर स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन के निमित्त उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए छह से 10 नवंबर तक मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 5 से रात 11:15 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अफसरों ने मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज से संवाद कर सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्था के संबंध में सुझाव लिये। पुलिस एवं मंदिर प्...