वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। यूपी कॉलेज में संध्या भवन स्थित मैदान पर बुधवार को स्वदेशी जागरण मंच (स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन) की ओर से 12 दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि यूपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ.रमेश प्रताप सिंह, रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. अनीता रहीं। स्वागत समन्वयक विजय कुमार सिंह ने किया। स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर प्रदेश मेला प्रमुख डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से देश आर्थिक रूप से समृद्ध होगा और स्थानीय कामगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मेले में श्लोक वाचन, सुलेख, कला, साज-सज्जा, नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन काशी प्रांत के मेला प्रमुख प्रभात कुमार और संचालन राजन तिवारी ने किया। इस अवसर पर अम्ब...