वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता/मनीष श्रीवास्तव। कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) का प्लेटफॉर्म नंबर-01, सोमवार रात घड़ी की सुई 7.30 पार कर चुकी है। आम यात्रियों की आवाजाही हो रही है, दूसरे प्लेटफार्मों के लिए। मगर, इस प्लेटफार्म पर भी लगेज के साथ एक-एक कर यात्री आते जा रहे हैं। उनका पड़ाव यहीं है। दिलों में रोमांच की हिलोर आंखों से बाहर आ रही है। कुछ इधर-उधर नजरें दौड़ा रहे हैं उत्सुकता में, बीच-बीच में कलाई में बंधी और मोबाइल में जड़ी घड़ियों की ओर भी देख रहे हैं। कुछ पूछ रहे हैं कि अभी कितनी देर है आने में? कहने की जरूरत नहीं कि सभी को इंतजार है, आधुनिकतम खूबियों से लैस, यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का। यह भी पढ़ें- राजधानी और तेजस से सस्ता वंदे भारत स्लीपर का सफर, जानें दिल्ली तक का किराया घड़ी की सु...