वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: ​वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बुधवार को सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिम का लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी ने 62 लाख रुपये से इसका निर्माण कराया है। महापौर ने कहा कि जिम अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जिसका लाभ खिलाड़ियों, सदस्यों को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए यह जिम उपयोगी साबित होगा। ​ ​नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक ही छत के नीचे 21 प्रकार के खेलों की सुविधा उपलब्ध है। अब विश्वस्तरीय जिम के संचालन से खिलाड़ियों को फिटनेस के लिए सभी आधुनिक संसाधन एक स्थान पर मिलेंगे। इस अवसर पर उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद सिंधु सोनकर, राजकपूर चौधरी, मो. कासिम खां, स्मार्ट सिटी के सीजीएम अमरेंद्र तिवारी, एचडीएफसी बैंक के सीनियर वाइस प्...