Varanasi News: स्नेचरों की तलाश के लिए दो टीमें गठित
वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी)। खजुहीं में वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग के मामले में बदमाशों की तलाश के लिए सारनाथ थाने की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। खजुही में 71 वर्षीय कौशल्या देवी का मकान है। मकान में ही जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार देर शाम बुलेट से दो व्यक्ति आए। एक बुलेट से उतर गया। दूसरा बुलेट पर बैठा रहा। उधर दुकान से कोल्ड्रिंक मांगने के बहाने कौशल्या देवी के गले से चेन नोंचकर दोनों भाग गए। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्नेचरों की तलाश के लिए स्थानीय थाने से दो टीमें गठित की गई हैं। एसओजी एवं सर्विलांस की टीमें भी लगी हैं। बताया कि स्नेचरों के भागने वाले मार्ग के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.