वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। विधान परिषद वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को हल्की नोकझोक के बीच मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन के लिए 41.11 प्रतिशत जबकि शिक्षक के लिए 69.87 प्रतिशत वोट पड़े। 2020 के चुनाव की तुलना में अबकी स्नातक में 1.78 और शिक्षक में .99 फीसदी मतदान अधिक हुआ है। उक्त दोनों पदों के लिए निर्वाचन क्षेत्र के आठ जिलों में पड़े मतों की गणना 27 अक्तूबर को पहड़िया मंडी परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। स्नातक एमएलसी के लिए 24 और शिक्षक के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को मतदान के दौरान शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं में अधिक जागरूकता दिखी। शहर के कई मतदान केन्द्रों पर सुबह दो घंटे तक लगभग सन्नाटा रहा। वहां सुबह 11 बजे के बाद मतदाताओं की हलचल दि...