वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी। लंका नरिया तिराहा पर लगे स्ट्रीट पोल में शनिवार रात करंट उतर गया। नरिया क्षेत्र के रहने वाले दो युवक करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने डंडे के सहारे दोनों को बचाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने जांच की तो पता चला कि तार कहीं कटने के कारण पोल में टच कर रहा था। अर्थिंग मिलने से करंट पोल में प्रवाहित होने लगा था। फॉल्ट सही करने की बजाए कर्मचारी ने पोल के पास बैरीकेडिंग कर दी रास्ता बंद कर दिया और चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...