Varanasi News: स्टेट स्वीमिंग में सुमित, रिया, वंदना को स्वर्ण
वाराणसी, जुलाई 4 -- Varanasi News: वाराणसी। सुमित साहनी, रिया पटेल और वंदना साहनी ने शुक्रवार को प्रादेशिक जूनियर राज्य स्तरीय समन्यव तैराकी प्रतियोगिता में अपनी अपनी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आज से शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन सत्यम साहनी ने 50 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण और 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीता। रिया पटेल ने 800 मीटर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वंदना साहनी ने 50 मीटर बटर फ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.