वाराणसी, जुलाई 4 -- Varanasi News: वाराणसी। महिमा चौहान और रूबी यादव के स्पिन शॉट और स्पीड की बदौलत स्टार क्लब ने शुक्रवार को यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की आरे से आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में नजदीकी मुकाबले में वाराणसी क्लब को मात्र एक गोल से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। हॉफ टाइम से 10 मिनट पहले स्टार क्लब की प्रिया यादव और आकांक्षा सिंह ने खतरनाक मूव बनाया। उसे स्टार क्लब की गोलकीपर राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक ने बेकार कर दिया। पहले हॉफ में स्कोर सात - सात रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अलग तरीके से खेलना शुरू किया। छोटे-छोटे पास की रणनीति दोनों टीमों ने अपनाई। इस से खेल में बहुत गति आ गई। आखिरी पांच मिनट में स्थिति ऐसी थी कि कौन सी टीम जीतेगी यह बता पाना मुश्किल था। लंबी सीटी बजने से कुछ सेकंड पहल...