Varanasi News: स्कूल बस टकराई, स्कॉपियो सवार ने दो को बनाया बंधक
वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के छित्तूपुर गेट के पास बीते 14 अगस्त की दोपहर गोपीराधा बालिका इंटर कॉलेज की बस से एक स्कार्पियो टकरा गई। आरोप है कि स्कार्पियो के चालक और उसमें सवार एक अन्य ने छात्राओं के सामने बस चालक, कंडक्टर से मारपीट की। कंडक्टर और स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को असलहे के बल पर बंधक बनाकर नदेसर ले गए। जबरन वाहन की मरम्मत करवाई। प्रकरण में लंका पुलिस ने केस दर्ज किया है। स्कूल बस के कंडक्टर सतीश यादव ने पुलिस को बताया कि चालक रविशंकर राय के साथ 40 छात्राओं को लेकर स्कूल से लौट रहा था। छित्तूपुर गेट के पास स्कार्पियो से बस रगड़ खा गई। इसके बाद स्कार्पियो चालक एवं उसमें सवार राजवीर सिंह ने बस में चढ़कर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की। बस के शीशे तोड़ दिए, जिससे पांच छात्राएं जख्मी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.