Varanasi News: स्कूल एथलेटिक्स में शिवपुर जोन ओवरऑल चैंपियन
वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), संवाद। जगतपुर इंटर कॉलेज में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवपुर जोन ओवरऑल चैंपियन बना। क्राइस्ट नगर और सेवापुरी जोन क्रमश' दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे। बुधवार को दो दिवसीय आयोजन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल रहे। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासित और स्वस्थ जीवन की नींव है। यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। अंडर-19 बालिका सीनियर वर्ग में बच्छांव जोन-प्रथम, चोलापुर जोन-द्वितीय और क्राइस्टनगर जोन-तृतीय रहा। अंडर-17 बालिका सीनियर वर्ग में शिवपुर जोन-प्रथम, क्राइस्ट नगर जोन-द्वितीय और सेवापुरी जोन-तृतीय रहा। अंडर-14 जूनियर वर्ग में मिर्जामुराद जोन को पहला स्थान मिला। शिवपुर जोन को दूसरा और सेवापुरी जोन को तीसरा स्थान मिला। यह भी पढ़ें- Jhansi ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.