वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी। डिप्थीरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में मंगलवार से फिर विशेष अभियान चलाएगा। अप्रैल में चले अभियान में छूटे विद्यार्थियों को टीका लगाया जाएगा। ऐसे स्कूलों में भी अभियान चलेगा जहां 50 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि अभियान में 5-6 वर्ष के बच्चों को डीपीटी बूस्टर, 10 वर्ष के बच्चों को टीडी तथा 16 वर्ष के बच्चों को टीडी का टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि टीकाकरण टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभियान की सतत निगरानी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...