Varanasi News: स्कूली छात्राओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को विभाग की तरफ से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिले के 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तीन महीने का प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट धारी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसके लिए 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षक अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय वाराणसी में जमा कर सकते हैं। इसके लिए विद्यालय की तरफ से पांच हजार रुपये प्रतिमाह की दर से तीन महीने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.