वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट के फुलवरिया में रविवार रात स्कूटी फिसलने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार स्कूटी पर तीन दोस्त सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बजरडीहा के सुदामापुर का विकास रविवार रात दोस्तों के साथ घर से निकला था। फुलवरिया में स्कूटी फिसलने से विकास, आशीष और गंगा घायल हो गए। उनमें विकास को गंभीर चोटें आईं। पुलिस विकास को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: मजदूरी कर घर लौट रहे 16 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत, दो जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...