वाराणसी, नवम्बर 8 -- सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), संवाद। मोहनसराय बैरवन स्थित पाल बस्ती में शुक्रवार देर रात सांड़ के हमले में 70 वर्षीय शारदा पाल की मौत हो गई। वह दरवाजे के पास सो रहे थे, तभी सांड़ ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वृद्ध घर के अंदर भागे, लेकिन सांड़ ने पीछा करते हुए घर के गलियारे में उन्हें दीवार से दबा दिया। मृतक के बेटे सुरेश पाल ने बताया कि उनके पिता शारदा पाल घर के दरवाजे के पास सो रहे थे। इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और लाठी-डंडों से सांड को किसी तरह भगाया। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, हमलावर सांड़ पहले भी कई लोगों को निशाना बना चुका है। बीते कुछ दिनों में वह शारदा पाल पर ती...