वाराणसी, सितम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। सुहाग की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने सोमवार को सोलह शृंगार कर शिव-पार्वती का मनुहार किया। हरितालिका तीज के दिन सूर्योदय से पूजन करने तक महिलाओं ने निर्जल उपवास रखा। तीज की तिथि सुबह 07:19 बजे तक ही रहने के कारण पूजन का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया। तृतीया में पूजन का विश्वास रखने वाली महिलाओं ने तिथि समाप्ति से पहले अनुष्ठान पूर्ण किया। उदयातिथि का मान करने वाली व्रतियों ने शाम को गोधूली बेला में शिव-पार्वती का सामर्थ अनुसार पूजन किया। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सामूहिक पूजा अर्चना की। घरों में भी व्रती महिलाओं ने विधान पूर्वक शिव-पार्वती का पूजन किया। इसके लिए सोलह शृंगार किए। लाल रंग की साड़ी को खास महत्व दिया गया। हाथों में मेहंदी रचाई, पैरों में महावर सजाए, सोने-चांदी के आभूषण धारण कर विध...