वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। सोनारपुरा तिराहा से हरिश्चंद्र घाट जाने वाले मार्ग पर दो दिन से सीवर का पानी बहने से लोगों को दिक्कत हो रही है। मैनहोल जाम होने से उत्पन्न समस्या के निराकरण में जिम्मेदारों की रुचि नहीं है। बता दें कि इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना है। श्मशान घाट होने से भी यहां लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में सीवेज बहने से उन्हें परेशानी होती है। इसके अलावा सीरगोवर्द्धन में संत रविदास मंदिर मार्ग पर चार दिन से बारिश का पानी लगा हुआ है। जलनिकासी न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: इस बारिश में फिर डूबेगी हंडिया के किसानों की फसल नाले-नालियों की सफाई कराने से स्थिति विकट हो चुकी है। स्थानीय नागरिक अमन यादव सहित कई लोगों ने नगर निगम और जलकल के अधिकारियों ...