Varanasi News: सोते समय सांड़ ने किया हमला, वृद्ध की मौके पर मौत
वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: रोहनिया, संवाद। थाना क्षेत्र के मोहनसराय बैरवन स्थित पाल बस्ती में शनिवार देर रात सांड़ के हमले में 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। दरवाजे के पास सो रहे शारदा पाल पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वृद्ध घर के अंदर भागे, लेकिन सांड़ ने पीछा करते हुए घर के गलियारे में उन्हें दीवार से दबा दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक के बेटे सुरेश पाल ने बताया कि उनके पिता शारदा पाल घर के दरवाजे के पास सो रहे थे। इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और लाठी-डंडों से सांड को किसी तरह भगाया। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, हमलावर सांड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.