Varanasi News: सैलून संचालक को घोंपा चाकू, हालत गंभीर
वाराणसी, अगस्त 15 -- Varanasi News: वाराणसी। आदमपुर थानाक्षेत्र के कोनिया में मोहन कटरा के पास शुक्रवार देर शाम 40 वर्षीय सैलून संचालक बबलू अली पर पड़ोस के एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नाबालिग ने बबलू अली को धमकी दी थी। आरोप है कि लाटभैरव चौकी पर शिकायत के बावजूद धमकी को गंभीरता से नहीं लिया गया। इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। हमलावर की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.