Varanasi News: सेवा नियमों का पालन करें, उच्च नैतिक मानदंड बनाए रखें
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अधिकारी और कर्मचारी सेवा नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें। अपने कार्यों में उच्च नैतिक मानदंड बनाए रखें। कर्तव्यों के निर्वहन में निष्पक्षता और ईमानदारी बरतें। कार्यप्रणाली पारदर्शी रहे। यह बातें पश्चिम रेलवे के पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शांतनु आंबेकर ने कहीं। वह गुरुवार को बरेका में 'रेल सेवा आचरण नियम और हितों का टकराव' विषय पर विशेष व्याख्यान में बतौर अतिथि वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने रेल सेवा आचरण नियमों के विभिन्न प्रावधानों, व्यक्तिगत हितों और सरकारी दायित्वों के बीच उत्पन्न होने वाले संभावित टकराव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने कार्यस्थल पर सत्यनिष्ठा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.