वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, प्र.सं। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का चुनाव 30 अक्तूबर को होगा। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और सोमवार को नाम वापसी की तारीख तय की गई है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव प्रशासन तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष समेत चार सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी एवं चार सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य समेत अन्य पदों पर मतदान होगा। एसोसिएशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि एसोसिएशन के जो सदस्य 2025-26 में किसी पद पर रह चुके हैं, वह इस सत्र के लिए किसी भी पद के प्रत्याशी नहीं हो सकते हैं। प्रत्याशी को नामांकन के साथ उप्र बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी संलग्न करना अनिवार्य होगा। मतदाता सूची केवल उन्हीं अधिवक्ताओं की बनेगी, जिनका बार काउ...