वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। छावनी स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को तेंदुआ दिखने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमेर की वायरल हुई फुटेज प्ले स्टेज और पानी टंकी के पास तेंदुआ टहलता नजर आया। स्कूल प्रशासन की सूचना मिलते ही वन विभाग और कैंट थाने की पुलिस स्कूल पहुंची। घंटों छानबीन के बाद तेंदुआ का सुराग नहीं लगा। रात नौ बजे एक टीम लौट गई। दूसर टीम स्कूल परिसर में तैनात है और तेंदुए को ढूंढ़ने में जुटी है। काशी रेंज के रेंजर संजय कुमार ने बताया कि अबतक तेंदूआ होने की सटीक जानकारी नहीं मिली है। टीम स्कूल में मौजूद है, जो लगातार सर्च अभियान चला रही है। इस बीच रेंजर ने इसके जंगली बिल्ली होने का दावा किया है।

स्कूल परिसर में तेंदुए की तलाश छावनी में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल है। ...